फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Routes of three wheelers will be rescheduled in Smart City

स्मार्ट सिटी में दोबारा निर्धारित होंगे थ्रीव्हीलरों के रूट

Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Routes of three wheelers will be rescheduled in Smart City
सहारनपुर। महानगर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए थ्री व्हीलर और ई-रिक्शाओं के रूट दोबारा निर्धारित किए जाएंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग प्लान तैैयार कर रहा है। प्रत्येक मार्ग पर इन वाहनों की संख्या निर्धारित रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल, एक वर्ष पूर्व यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने थ्री व्हीलर और ई-रिक्शाओं के पंजीकरण के साथ रूट निर्धारित किए थे, लेकिन इसके बाद लॉकडाउन लग गया। चालकों के सामने आर्थिक संकट आया तो पुलिस की ओर से ढील दे दी गई, जिसके बाद रूटों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन अब ई-रिक्शा और थ्री व्हीलरों की वजह से शहर में घंटाघर, नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, जिला अस्पताल, बाजोरिया रोड, रायवाला, कंबोहल का पुल आदि क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन रही है। इसको लेकर दोनों विभागों ने थ्री व्हीलरों और ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित करने के लिए दोबारा प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। एक मार्ग पर निर्धारित संख्या में ही इन वाहनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

बदले जाएंगे वाहनों के रंग
रूट के हिसाब से थ्री व्हीलर औ ई-रिक्शाओं के रंग भी बदले जाएंगे। घंटाघर से कोर्ट रोड, देहरादून रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट की तरफ चलने वाले थ्री व्हीलर और ई-रिक्शाओं के रंग अलग-अलग होंगे। अगर कोई चालक रूट निर्धारण का उल्लंघन करेगा तो वह आसानी से पुलिस की पकड़ में आ जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए थ्री व्हीलरों और ई-रिक्शाओं के रूट का दोबारा निर्धारण कराए जाने की योजना तैयार कर ली गई है। इसी के हिसाब से निर्धारित संख्या में प्रत्येक मार्ग पर इन वाहनों का संचालन होगा। -- प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed