{"_id":"581cdca24f1c1b232f435cab","slug":"route-diversion-to-the-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन रैली के लिए किया रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन रैली के लिए किया रूट डायवर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित महारात सिंह कॉलेज के खेल के मैदान में शनिवार को होने वाली परिवर्तन रैली के लिए शहर में आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रैली स्थल की ओर रैली के वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
पुलिस ने यातायात की व्यवस्था संभालने के लिए रूट डायवर्जन कर दिया है। शनिवार की सुबह छह बजे से ही रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायाता व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के जिलों की पुलिस एवं तीन प्लाटून पीएसी लगाई गई है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर रूट डायवर्जन सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा की रैली के लिए तीन जगह रहेगी पार्किंग
रैली में आने वाले वाहनों के लिए पुलिस द्वारा तीनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों को रैली स्थल से लगभग 500 मीटर की दूूरी पर ही रोका जाएगा। मुजफ्फरनगर, दिल्ली, बेहट, हरियाणा, हरिद्वार, देहरादून की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रिमाउंड डिपो ग्राउंड में की गई है। बरोली की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पराग डेयरी एवं वीनू विहार कालोनी में की गई है। रैली में आने वाले सभी छोटे वाहनों की पार्किंग ट्रांसपोर्ट कालोनी में की गई है।
विज्ञापन
इस तरह रहेगा शहर का रूट डायवर्जन
1- सरसावा की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन सरसावा से नकुड़, रामपुर होते हुए जाएंगे।
2- सरसावा की ओर से देहरादून जाने वाले भारी वाहन चिलकाना, बेहट, कलसिया, फतेहपुर होकर जाएंगे।
3- देहरादून से अंबाला की ओर भारी वाहन फतेहपुर से कलसिया, चिलकाना, सरसावा होकर जाएंगे।
4- देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होते हुए जाएंगे।
5- दिल्ली की ओर से अंबाला जाने वाले भारी वाहन नानौता से गंगोह, नकुड़ सरसावा होकर जाएंगे।
6- दिल्ली से देहरादून जाने वाले भारी वाहन रामपुर से बड़गांव, देवबंद होकर जाएंगे।
7- बेहट की ओर से अंबाला जाने वाले भारी वाहन गंदेवड़, चिलकाना, सरसावा होकर जाएंगे।
8- बेहट की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन कलसिया, फतेहपुर, छुटमलपुर, गागलहेड़ी से नागल होकर जाएंगे।
9- बेहट की ओर से रैली में शामिल होने के लिए आने वाले वाहन बेहट अड्डा से नवाबगंज, पहलवान पीर, जेल चुंगी होते हुए रिमाउंड डिपो के ग्राउंड में जाएंगे।
10- मुजफ्फरनगर से रैली में आने वाले वाहन देवबंद से नागल, गागलहेड़ी होते हुए रिमांउंड डिपो के ग्राउंड में पहुंचेेंगे।