फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route diversion to come into effect tomorrow; roadways bus fares to increase.

Saharanpur News: कल से लागू होगा रूट डायवर्जन, बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया

Tue, 28 Jul 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Route diversion to come into effect tomorrow; roadways bus fares to increase.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के चलते 29 जुलाई की रात 12 बजे से पहले चरण का रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इसके साथ ही रोडवेज बसों के किराए में भी बढ़ोतरी होगी। सहारनपुर से दिल्ली, देहरादून, आगरा, लखनऊ, हरिद्वार का ज्यादा किराया लगेगा। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा बस किराया सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले में तीन मुख्य कांवड़ मार्ग हैं। कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके चलते पहले चरण का रूट डायवर्जन 29 जुलाई की रात 12 बजे से लागू होगा, जो चार अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। इस अवधि में मुख्य कांवड़ मार्ग के एक तरफ कांवड़िए और दूसरी तरफ हल्के वाहनों का आवागमन होगा। इसके साथ ही रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक सभी भारी वाहन शहर में बाईपास से संचालित होकर चुनहेटी कट से प्रवेश करेंगे और हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, लिंक रोड होते हुए गंतव्य पर जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले वाहन आंबेडकर चौक, लिंक रोड, भारत माता चौक, माहीपुरा चौक से होते हुए जाएंगे। रूट डायवर्जन के साथ ही रेलवे रोड की बसें कांशीराम कॉलोनी में चली जाएंगी। सहारनपुर से बसें चुनहेटी बाईपास, लखनौर कट से एक्सप्रेसवे होते हुए देहरादून जाएंगी। हरिद्वार की बसों को छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की, लक्सर होते हुए निकाला जाएगा। ऐसे में कई मार्गों पर रोडवेज बसें लंबी दूरी तय करेंगी। इसीलिए बसों के किराए में वृद्धि की गई है। हालांकि, सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली, लोनी, बड़ौत जाने वाली बसों में किराया कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
रूट पुराना किराया कांवड़ यात्रा किराया
सहारनपुर-देहरादून (साधारण) 129 147
सहारनपुर-हरिद्वार (साधारण) 165 183
सहारनपुर-शामली-दिल्ली (साधारण) 273 262
सहारनपुर-बड़ौत-लोनी (साधारण) 238 228
सहारनपुर-मेरठ-लखनऊ (एसी) 1159 1394
सहारनपुर-देहरादून (एसी) 146 167
सहारनपुर-देहरादून (एसी) 162 185
सहारनपुर-लोनी (साधारण) 238 228
सहारनपुर-आगरा (साधारण) 552 602
सहारनपुर-फाउंड्रीनगर (एसी) 694 759
सहारनपुर-फाउंड्रीनगर (एसी) 636 696
---------
कांवड़ यात्रा में रूट डायवर्जन से किलोमीटर बढ़ जाता है। इसीलिए बसों के किराए में बढ़ोतरी होती है। कई रूट ऐसे हैं, जिन पर बसों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।

- जोगेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed