{"_id":"69fb9ed929ed3415760b24a6","slug":"route-diversion-on-the-muzaffarnagar-saharanpur-highway-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174861-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर आज रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर आज रहेगा रूट डायवर्जन
Thu, 07 May 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। यदि आप आज सहारनपुर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे हैं तो पहले रूट प्लान देख लीजिए। देवबंद में मुख्यमंत्री की जनसभा के चलते मुजफ्फरनगर से सहारनपुर हाईवे पर जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज से घलोली फाटक के बीच करीब 10 किमी का रूट बंद रहेगा। बुधवार रात 12 बजे रूट डायवर्जन किया गया, जो बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और कार्यक्रम में शामिल वाहनों को छूट रहेगी।
-- - ये हैं वैकल्पिक मार्ग
- सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को गागलहेड़ी, बड़कलां फ्लाईओवर (छुटमलपुर), भगवानपुर और रुड़की होकर भेजा जाएगा।
- सहारनपुर की ओर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले सभी हल्के वाहन देवबंद से बरला तिराहा, बरला मार्ग होते हुए छपार के रास्ते मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे।
- मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आने वाले हल्के वाहनों को रोहाणा टोल से घलौली, रणखंडी, गुनारसी, नूरपुर शुगर मिल चौराहा, भायला फाटक, कासिमपुर और जामिया तिब्बिया कॉलेज होते हुए सहारनपुर भेजा जाएगा।