फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route diversion from tomorrow, security will be tight

कल से रूट डायवर्जन, सुरक्षा होगी कड़ी

Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Route diversion from tomorrow, security will be tight
कल से रूट डायवर्जन, सुरक्षा होगी कड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा एक तारीख को है और रक्षा बंधन का त्योहार तीन अगस्त को है। दोनों त्योहारों को लेकर साथ-साथ तैयारियां चल रही है। एक को शनिवार और दो को रविवार होने के कारण संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में सिर्फ आज का दिन ही खरीदारी के लिए बचा है। बाजारों में बृहस्पतिवार को भी खूब भीड़ उमड़ी। वहीं दोनों त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने एक अगस्त से अग्रिम आदेशों तक रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।

यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने एक अगस्त की सुबह चार बजे से अग्रिम आदेश तक रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों और यातायात टीमों से कहा है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर अतिरिक्त निगरानी की जाए। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर न आने दिया जाए। क्योंकि पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन भी होना है, ऐसे में शहर की सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह लागू होगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली-शामली से अंबाला की ओर भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली-शामली से देहरादून की ओर भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला से दिल्ली की ओर भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर से देहरादून की ओर भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, छुटमलपुर के रास्ते से होकर जाएंगे।
6. विकासनगर-बेहट से दिल्ली की ओर भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून-हरिद्वार से अंबाला की ओर भारी वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़ से शाहजहांपुर चौकी से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed