{"_id":"6a63b963dfddc28b6703f128","slug":"route-diversion-causes-five-hour-traffic-jam-in-gagalheri-commuters-face-inconvenience-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-180318-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रूट डायवर्जन से गागलहेड़ी में पांच घंटे रहा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रूट डायवर्जन से गागलहेड़ी में पांच घंटे रहा जाम, लोग हुए परेशान
Sat, 25 Jul 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी कस्बे के ज्योतिबाफुले तिराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के चलते किए गए रूट डायवर्जन ने शुक्रवार को गागलहेड़ी कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी। दोपहर करीब तीन बजे से रात आठ बजे तक कस्बे में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में फंसे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि प्रमुख तिराहों और चौराहों पर जाम खुलवाने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था दिखाई नहीं दी।
भगवानपुर रोड स्थित कांवड़ यात्रा मार्ग से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक और वहां से ज्योतिबा फुले तिराहे तक सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते मुजफ्फरनगर और भगवानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कस्बे के भीतर एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। संकरी आवाजाही के कारण ज्योतिबा फुले तिराहे पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही।
दोपहर बाद शुरू हुआ जाम देर शाम तक बना रहा। मुजफ्फरनगर, भगवानपुर, देहरादून और सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन घंटों तक रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ उन्हें भीषण गर्मी में भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के दौरान कस्बे के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तो तैनात थे, लेकिन यातायात को सुचारु कराने या जाम खुलवाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई। इससे वाहन चालक अपने स्तर पर रास्ता निकालने का प्रयास करते रहे और स्थिति और अधिक बिगड़ती चली गई।
कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही रूट डायवर्जन के कारण उत्पन्न अव्यवस्था ने स्थानीय नागरिकों और बाहरी यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात प्रबंधन को प्रभावी नहीं बनाया गया तो कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।