फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rosa gives lessons of justice, humanity, empathy

रोजा इंसाफ, इंसानियत, हमदर्दी का देता है सबक

Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rosa gives lessons of justice, humanity, empathy
रोजा इंसाफ, इंसानियत, हमदर्दी का देता है सबक
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि रोजा खुदा की इबादत है, जो रूहानी और जिस्मानी एतबार से इंसान के लिए फायदेमंद है। रोजा अच्छे व्यवहार, इंसाफ, इंसानियत, हमदर्दी का सबक देता है।
सवाल- तीतरो निवासी उस्मान ने पूछा कि मेरा दोस्त रोजा होते हुए भी फिल्मे देखता है और गाने भी सुनता है। इतना ही नहीं, लोगों से झगड़ा भी करता है। शरीयत में ऐसे लोगों के लिए क्या कहा गया है।
विज्ञापन

जवाब- शरीयत के मुताबिक गाने सुनना, फिल्में देखना और झगड़ा करना बड़ा गुनाह है। खासकर रोजे की हालत में हर तरह के गुनाहों से बचना चाहिए। गुनाहों के बावजूद रोजा तो हो जाएगा, लेकिन यह अल्लाह के यहां कुबूल होगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। हदीस में पैगंबर मोहम्मद साहब ने फरमाया जिस व्यक्ति ने रोजे की हालत में बेहूदा कलाम या बेहूदा काम न छोड़ा तो उसके भूखे प्यासे रहने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- मुरादाबाद निवासी मसूद अख्तर ने पूछा कि रात में तरावीह नहीं पढ़ी है। क्या शरीयत के अनुसार वह अब सुबह में उसकी कजा अदा कर सकते हैं।
जवाब-शरीयत के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति ने तरावीह नहीं पढ़ी और सुबह हो गई तो अब उसकी कजा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed