{"_id":"578a8e4e4f1c1b010513e9d6","slug":"room-ceiling-fell-she-muffled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे की छत गिरी, युवती दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे की छत गिरी, युवती दबी
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ में बारिश के चलते गिरी मकान की छत और पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश के चलते एक ग्रामीण के कमरे की छत गिर गई। मलबे में दबने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्लेवासियों ने युवती को बमुश्किल मलबे से बाहर निकालकर चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कहते हुए एसडीएम से मिलकर मुआवजे की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चौधरियान में खेड़ा मंदिर के पास प्रमोद कुमार पुत्र केशोराम वैध का पुराना मकान है। प्रमोद कुमार ने बताया कि बारिश के कारण शनिवार की तड़के करीब चार बजे उनके एक कमरे की छत गिर गई और कमरे में सो रही उसकी 27 वर्षीय बेटी ध्वलाक्षी छत के मलबे के नीचे दब गई।
मलबे के गिरने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर जागे मोहल्ले वासियों ने बमुश्किल ध्वलाक्षी को बेसुध हालत में मलबे से बाहर निकाला और नगर के एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
पीड़ित प्रमोद कुमार ने बताया कि छत के मलबे के नीचे दबने से कमरे में रखा फ्रिज, पंखा, कुर्सियां, बेड, ड्रेसिंग टेबल, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान टूट गया है। पीड़ित परिवार ने छत गिरने से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कहते हुए मोहल्ले वासियों के साथ एसडीएम से मिलकर मुआवजे की मांग की है।