फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roof of house collapses due to rain in Nuna Badei, three family members injured

नूना बड़ी में बारिश से मकान की छत गिरी, परिवार के तीन लोग घायल

Sat, 28 Mar 2020 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Roof of house collapses due to rain in Nuna Badei, three family members injured
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव क्षेत्र के नूना बड़ी गांव में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते एक मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। मकान की छत गिरने सेे मकान के अंदर बैठे एक ही परिवार के तीन लोग छत का मलबा भर भराकर गिरने से गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में नूना बड़ी निवासी गफ्फार, मुज्जमिल, तैय्यब अपने मकान में बैठे के कोरोना वायरस को लेकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश शुरू हो गई। कुछ समय बाद उनके मकान की कच्ची छत भरभराकर नीचे गिर गई। मकान के अंदर बैठे ये तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से देर रात देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed