फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rohingyas were living for eight years, the local police did not get a clue

Saharanpur News: आठ वर्षों से रह रहे थे रोहिंग्या, स्थानीय पुलिस नहीं लगी भनक

Mon, 24 Jul 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rohingyas were living for eight years, the local police did not get a clue
- परिवार के साथ नहीं रहते थे, घर बनाने की कर रहे थे तैयारी
विज्ञापन

- मोबाइल फोन, सिम और फर्जी आधार कार्ड मिले, चल रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। महानगर की कमेला और एकता कॉलोनी से पकड़े गए दोनों रोहिंग्या पिछले आठ वर्षों से सहारनपुर में रह रहे थे। इसकी भनक स्थानीय पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी। एटीएस की कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए।
सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। आरोपी यहां आठ वर्षों से रह रहे थे। इनके पास जो आधार कार्ड मिले हैं, शुरुआती जांच में उनके फर्जी होने की बातें सामने आई है। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपी इतने लंबे समय से सहारनपुर में रहते रहे और स्थानीय पुलिस एवं खुफिया विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एटीएस ने कार्रवाई की है। एटीएस की ओर ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------

दोनों के प्लाट खरीदने की चर्चा, परिवार लाना चाहते थे यहां

आरोपी सहारनपुर में मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि आरोपियों ने यहां प्लाट भी खरीद लिए थे, जिस पर वह मकान बनाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान परिवार को म्यांमार से सहारनपुर में लाकर बसाना था। इनके देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त के बिंदु पर एटीएस जांच कर रही है। आरोपी तीन-तीन महीने के लिए गायब हो जाते थे। माना जा रहा है कि इस दौरान आरोपी म्यांमार में अपने घर चले जाते थे और फिर लौट आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed