{"_id":"60b915648ebc3ed3db45436a","slug":"robbery-from-bank-friend-revealed-four-crooks-caught-saharanpur-news-mrt5411297189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से लूट का खुलासा, चार बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मित्र से लूट का खुलासा, चार बदमाश पकड़े
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व यूनियन बैंक आफ इंडिया के बैंक मित्र के साथ हुई अस्सी हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट में शामिल चारों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ते हुए उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 70 हजार पांच सौ रुपये की नगदी, मोबाइल, दो बाइकें और दो तमंचे तथा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने थाने में पत्रकारों को बताया कि 31 मई की शाम साढे चार बजे गंगोह के गांव दैदनोर निवासी विकास पुत्र चमनलाल के साथ गंगोह रोड पर हमामलपुर नहर के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए उसके पास से अस्सी हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, बैंक आईडी सहित अन्य कागजात लूट लिए थे। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की। बृहस्पतिवार की सुबह साढे़ नौ बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद काशीपुर नहर पुल के पास जाल बिछा कर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को धर दबोचा। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम अफजाल पुत्र तोफीक निवासी मुहल्ला अफगानान नानौता, आमिर पुत्र इकबाल और शाहरुख पुत्र इकबाल निवासी गण गांव बुंदूगढ़ थाना नानौता, सागर उर्फ अरमान पुत्र नवाब निवासी एलम कांधला जिला शामली बताए गए हैं। थानाध्यक्ष सोबीर नागर ने बताया कि तलाशी लिए जाने पर बदमाशों के पास से लूट के रुपयों में से सत्तर हजार पांच सौ रुपये, लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। सभी पर विभिन्न थानों में दो से चार तक मुकदमे दर्ज हैं।