{"_id":"5f440b878ebc3e4adb199a6a","slug":"robbery-and-robbery-eight-accused-arrested-saharanpur-news-mrt4978274136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती और लूट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती और लूट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर पुलिस द्वारा लूट के आरोप में पकड़े गये लूटरे
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना सदर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डकैती और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार आरोपी एक ही गांव चंदपुरा के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से छह बाइक बरामद की गई हैं। इनमें एक बाइक को काटा जा चुका था। ये लुटेरे सुनसान रास्तों पर लोगों से बाइक और सामान लूटते थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि रविवार देर रात छिदबना मोड़ पर टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी वहां पर डकैती डालने का प्लान बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में बड़गांव थाना क्षेत्र के चंदपुरा निवासी विकास कुमार, विशाल कुमार, सन्नी, प्रवेश, दीपक कुमार के अलावा नागल के बेलड़ा गांव निवासी रवींद्र, गढ़ी ताजपुर निवासी कुरैश और कस्बा नागल के साबू शामिल हैं। इनके पास से कुछ नगदी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों पर अधिकतर केस थाना सदर में ही दर्ज हैं। इसके अलावा देहात कोतवाली में भी इन्होंने वारदात की है। इन लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में थाना सदर प्रभारी पंकज पंत, अभिसूचना विंग प्रभारी अजय प्रसाद गौड़, स्वॉट टीम प्रभारी जयबीर के अलावा संयुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
बाइक के पहिए, इंजन और पुर्जे तक भी बेच देते थे
सहारनपुर। पकड़े गए गिरोह के सदस्य चोरी या लूटी गई बाइकों को बेचने के साथ ही उनके पहिए, इंजन, पुर्जे अलग-अलग करके भी बेच देते थे। इसलिए वह बाइकों को काटते भी रहे हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि 20 अगस्त को जधेड़ी के पास बाइक लूट में भी यही लोग शामिल थे।
खाली मकानों में छिपा देते थे वाहन
सहारनपुर। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि बाइकों को लूटने के बाद वे इन्हें दिल्ली रोड पर आवास विकास के खाली मकानों या बाहरी कालोनियों के भवनों में भी छिपा देते थे। इसके बाद मौका मिलते ही पूरी बाइकों या फिर उन्हें काटकर ले जाते थे। अभी तक जिले में ही इनके सक्रिय होने के बारे में पता चला है। पुलिस इनके नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाएगी।