फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways Volvo bus helper crushed to death by dumper

Saharanpur News: डंपर से कुचलकर रोडवेज वोल्वो बस के हेल्पर की मौत

Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways Volvo bus helper crushed to death by dumper
छुटमलपुर(सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के छुटमलपुर बाईपास स्थित बड़कला फ्लाईओवर से सर्विस लेन पर नीचे उतरते वक्त डंपर की टक्कर से उत्तराखंड रोडवेज की वोल्वो बस का दरवाजा अचानक खुलने से उसका हेल्पर सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे हेल्पर प्रमोद पाल 35 पुत्र राम विलास पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फतेहपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि देहरादून डिपो की वोल्वो बस देहरादून से रुड़की जा रही थी। सर्विस लेन पर उतरते वक्त बस को डंपर की साइड लग गई जिससे अचानक दरवाजा खुलने पर उसके सहारे खड़ा जिला चंदौली के गांव ककरेड़ी खुर्द निवासी महेशपाल सड़क पर जा गिरा और डंर के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक परिचालक खनिज सामग्री से भरे डंपर को छोड़ कर फरार हो गए। हेल्पर का शव डंपर के नीचे फंसा होने के कारण पुलिस ने क्रेन मंगवा कर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम पर भेजा जा सका। हादसे की सूचना के बाद मृतक का मामा दिनेशपाल थाने पहुंचे और उन्होंने उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी। सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। बस चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed