फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways stopped operating buses for Delhi

Saharanpur News: रोडवेज ने दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया बंद

Wed, 04 Jan 2023 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways stopped operating buses for Delhi
-बृहस्पतिवार को शामली में रहेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन

-सहारनपुर से जाने वाली रोडवेज बसें शामली से होगी वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार यानी आज शामली क्षेत्र में रहेगी। इसलिए परिवहन निगम ने सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन बंद किया है। शामली से ही बसें वापस हो रही है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बागपत पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार को यात्रा शामली आएगी। इसके मद्देनजर हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद किया है। रोडवेज बसों का भी संचालन शामली से आगे बंद है। जो बसें सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाती हैं, वह भी यात्रा के चलते शामली तक जा पा रहीं हैं। बृहस्पतिवार को भी बसें शामली तक चलेंगी और यहीं से वापस हो जाएंगी। यदि किसी व्यक्ति को दिल्ली जाना है तो वह जेल चुंगी से बस पकड़कर मेरठ होते हुए जा सकता है। हाईवे पर बड़े वाहनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को तो परेशानी हो रही है, साथ ही परिवहन निगम के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी उनकी बसें शामली तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed