फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways ran a bus for Maa Shakumbhari University

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज ने चलाई बस

Tue, 21 Mar 2023 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways ran a bus for Maa Shakumbhari University
- रेलवे रोड बस अड्डे से हर रोज सुबह साढ़े नौ बजे होगी रवाना
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज बस शुरू की है। यह बस पुवांरका होते हुए बरौली तक जाएगी। बस के चलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली, साथ ही इस बस के चलने से जनता रोड पर बरौली तक पड़ने वाले करीब 14 गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए अभी तक कोई रोडवेज बस सेवा नहीं थी। जिस वजह से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विश्वविद्यालय अपने निजी वाहनों या फिर टेंपो आदि से जाना पड़ता था। कई बार जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग भी उठाई, ताकि विद्यार्थियों को जाने मेंं कोई परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

अब परिवहन निगम ने सहारनपुर डिपो की एक बस को सहारनपुर-बरौली मार्ग पर चलाना शुरू करा दिया है। प्रतिदिन बस सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे रोड अड्डे से चल रही है, जो मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय होते हुए बरौली पहुंच रही है। वापस में बस के चलने का समय सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--वर्जन
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग थी कि सहारनपुर से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए बस चलाई जाए। उसी क्रम में हमने एक बस को बरौली तक चलाया है, जो मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पुवांरका होकर जाएगी। अच्छी बात यह है कि बस के चलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी।
- जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed