फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways minibuses will run on 16 routes, marked

Saharanpur News: 16 रूटों पर चलेंगी रोडवेज की मिनी बस, किए चिह्नित

Wed, 18 Sep 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways minibuses will run on 16 routes, marked
सहारनपुर। ग्रामीण रूटों पर परिवहन निगम की मिनी बसें जल्द दौड़ती नजर आएंगी। इन बसों के संचालन को लेकर सहारनपुर डिपो ने 16 रूटों का चयन कर लिया है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भेज दी है। मिनी बसें चलने से डग्गामारी पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। 50 किलोमीटर के दायरे में संचालन होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो में 223 बसों का बेड़ा है। इनमें 186 परिवहन निगम और 37 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इस डिपो की बसें देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, लखनऊ, राजस्थान, अंबाला, लुधियाना, पटियाला, इटावा, अलीगढ़, आगरा आदि जगहों के लिए संचालित होती है। निगम को 60 मिनी बस मिलनी है। इसलिए पिछले दिनों क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो से मिनी बस संचालन के लिए रूट की जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद से सभी डिपो रूटों को चिह्नित करने में जुट गए थे। सहारनपुर ने जिले के 16 रूटों का चयन कर रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भेज दी है। चयन रूटों में सहारनपुर से नकुड़-गदरहेड़ी-झबीरन, गंगोह-रसूलपुर-नागल राजपुत, तल्हेड़ी-जटौल-मंझौल, देवबंद-जखवाला-जडौदा पांडा-अंबेहटा, नागल-चंदेना कोली-देवबंद, देवबंद-लखनौती-चिराऊ-जडौदा पांडा, तल्हेड़ी-खेड़ा मुगल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- लोगों को मिलेगी राहत
ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों के शुरू होने से लोगों को खासी राहत मिलेगी। अभी तक जिले के कई मार्ग ऐसे हैं, जहां पर रोडवेज बस नहीं चलती है। इन क्षेत्रों के लोग डग्गामार वाहनों के सहारे ही शहर आते-जाते हैं। डग्गामार वाहनों से हादसे का डर रहता है। क्योंकि इनमें सवारी क्षमता से अधिक बैठाई जाती है।

------
मिनी बस संचालन को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से रूटों की जानकारी मांगी गई थी। हमने 16 रूटों का चयन किया है, जिन पर मिनी बस चलाई जा सकती है। चयन रूटों की रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed