{"_id":"6429c1f6d94f5f929a055ad8","slug":"roadways-increased-fare-after-toll-tax-increase-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-199-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज ने बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज ने बढ़ाया किराया
विज्ञापन
-अब सहारनपुर से लखनऊ के लिए देना पड़ेगा 912 रुपये किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने भी बसों का किराया बढ़ा दिया है। सहारनपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को तीन रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। मुरादाबाद और हरिद्वार के किराये में दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ने के बाद ही कुछ रूटों के किराये में वृद्धि की गई है। यात्रियों को बसों का बढ़ा हुआ किराया देना पड़ेगा। सहारनपुर से लखनऊ का किराया पहले 909 रुपये था, जो अब बढ़कर 912 रुपये हो गया है। इसी तरह सहारनपुर से देहरादून का 105 से बढ़कर 106, हरिद्वार का 144 से 146, अंबाला का 131 से 132, मुरादाबाद का 385 से 387 और सहारनपुर से मेरठ का किराया 210 की जगह 211 रुपये कर दिया है। मशीनों में भी किराया अपडेट हो गया है।
-- -- -- -- -
अब कार्यशाला से बसों में भरेगा डीजल
सहारनपुर, गंगोह और शामली डिपो की बसों में कोर्ट रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला से डीजल भरा जाएगा। केंद्र प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि पिछले करीब एक साल से इन डिपो की बसों में अंबाला रोड स्थित वैशाली पेट्रोल पंप से डीजल भरा जा रहा था। अब कार्यशाला में डीजल पंप शुरू हो गया है। यहीं से डीजल भरकर बसें अपने-अपने मार्गों पर जाएंगी।