फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways collided with tractor-trolley while overtaking a truck, two died

Saharanpur News: ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई रोडवेज, दो की मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways collided with tractor-trolley while overtaking a truck, two died
खेड़ा अफगान। अंबेहटा में रविवार रात रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। इसमें बस चालक सोनू (42) निवासी रणदेवा और गंगोह निवासी यात्री मेहरबान (40) की मौत हो गई, जबकि बस में बैठीं तीन सवारियाें की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रात करीब दस बजे अंबेहटा के पुराने बस स्टैंड के पास हुआ। रोडवेज बस सहारनपुर से वाया नकुड़ होते हुई गंगोह जा रही थी। हादसे के समय बस में चालक समेत पांच यात्री मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जब अंबेहटा के पुराने बस स्टैंड के पास पहुंची तो चालक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में गय्यूर निवासी जाफरपुर रनियाली, नौशाद, मेहरबान, अब्दुल हफीज निवासी गंगोह और चालक सोनू को गंभीर रूप से घायल होने पर पिलखनी मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां सोनू और मेहरबान की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने जेसीबी की मद्द से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराते हुए रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

-------
-घर पहुंचने की जल्दी में चालक तेज रफ्तार चला रहा था बस
बस चालक सोनू गांव रणदेवा का रहने वाला था। उसे बस को गंगोह छोड़ने के बाद वापस अपने घर रणदेवा आना था। इसी कारण वह बस तेज रफ्तार से चला रहा था। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ है। चालक सोनू के दो पुत्र आदित्य (15), वंश (8) हैं। वह पिछले 18 साल से रोडवेज में बस चालक का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed