{"_id":"62376c6601597a281a713654","slug":"roadways-claims-failed-passengers-were-upset-due-to-non-availability-of-buses-saharanpur-news-mrt581141633","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के दावे फेल, बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के दावे फेल, बसें नहीं मिलने से यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर रोडवेज ने पर्याप्त बसें चलाने के दावे धरे रह गए। रविवार को होली पर्व के बाद अपने गंतव्य के लिए जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसें कम मिलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने के बावजूद भी यात्रियों को बसें नहीं मिली। सबसे अधिक परेशानी देहरादून जाने वाले यात्रियों को हुई। इस मार्ग पर पर्याप्त बसें नहीं मिलने पर यात्री भटकते रहे।
होली पर परिवहन निगम ने सभी मार्गों पर पर्याप्त बसें चलाने का दावा किया था। परिवहन निगम ने डिपो के बेडे़ की सभी 200 बसों को सड़कों पर उतार दिया। इनमें से आधी बसें लंबी दूरी के मार्गों लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली, ऋषिकेश पर भेजी गई। बाकी बसों को लोकल मार्गों पर चला कर उनके चक्कर बढ़ाए गए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मगर रोडवेज के सभी दावे को धरे रह गए। होली पर्व मनाने के बाद घर आए लोग रविवार को अपने काम, नौकरी, शहर आदि गंतव्य की ओर चले। जिससे यात्रियों की भारी भीड़ रही। लोकल मार्ग शामली, मेरठ, गाजियाबाद, रुड़की, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर के लिए भी बसें कम पड़ गई। सबसे अधिक परेशानी देहरादून जाने वाले यात्रियों को हुई। देहरादून-छुटमलपुर मार्ग पर बसों के आने जाने के कारण जाम के हालात रहे, ऐसे में यहां पर समय पर बसें नहीं पहुंच सकी। बसों के लिए यहां यात्री भटकते रहे। घंटो बाद जो भी बस देहरादून से आती उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मचती रही। बच्चों और महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सवा माह बाद भी बस स्टैंड नहीं मिला
सड़कों से ही हो रहा बसों का संचालन
फोटो समाचार
सहारनपुर। नगर निगम ने सवा माह पहले 16 फरवरी को अंबाला रोड पर संचालित रोडवेज बस स्टैंड बंद करा दिया था। तब दिल्ली रोड पर मानकमऊ और कांशीराम कालोनी में शामली, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए बसों के संचालन की बात कही गई थी, मगर वहां पर यात्रियों के नहीं जाने के कारण इन मार्गों की बसें भी अंबाला रोड से यात्रियों को उठा रही है। सवा माह बाद भी परिवहन निगम को नया बस स्टैंड नहीं मिला है। रेलवे रोड के बस अड्डे पर भी चंद बसों के खड़े होने की व्यवस्था है। ऐसे में रेलवे रोड, अंबाला रोड पर ही बसें चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है और शहर में पूरे दिन जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों में भी जगह नहीं, लौटना हुआ मुश्किल
फोटो समाचार
सहारनपुर। होली के बाद ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ चल रही है। ट्रेनें पहले से ही फुल है। ऐसे में होली मना कर अपने गंतव्य को लौटना बड़ा मुश्किल हो गया है। रविवार को यहां पहुंची बनमखी एक्सप्रेस, उना हिमाचल एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, जालंधर सिटी इंटरसिटी, प्रयागराज उधमपुर एक्सप्रेस, जम्मू पटना एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर मेल, जननायक एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में भारी भीड़ रही। कुछ ट्रेनों के एक से लेकर दो घंटे देरी से चलने के कारण भी यात्री परेशान रहे।