फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways can start operating buses for Punjab

Saharanpur News: पंजाब के लिए बसों का संचालन शुरू कर सकता है रोडवेज

Fri, 26 May 2023 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Roadways can start operating buses for Punjab
-एक जून से प्रस्तावित, निगम कर रहा तैयारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पंजाब के लिए परिवहन निगम बसों का संचालन शुरू कर सकता है। अगले सप्ताह से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर डिपो से बसें चलाना प्रस्तावित है।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 583 बसों का बेड़ा है। यहां से देहरादून, हरिद्वार, अंबाला, राजस्थान, लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर सहित अन्य जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए परिवहन निगम हर रूट पर बसों का संचालन करना चाहता है। मुजफ्फरनगर से अमृतसर के लिए एक बस चल रही है। अब पंजाब के जालंधर, लुधियाना और पटियाला के लिए भी बसें शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सहारनपुर डिपो की लुधियाना, पटियाला और मुजफ्फरनगर की जालंधर के लिए बस एक जून से चलाना प्रस्तावित है। कुल छह बसें हैं, जिनको पंजाब के लिए चलाया जाएगा। बसों का प्रबंध और समय को लेकर परिवहन निगम के अधिकारी जुटे हैं।

उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर का कहना है कि अगले सप्ताह से पंजाब के लिए बसों को चलाना प्रस्तावित है। उसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed