{"_id":"62e0337818b7a30cc53aa77a","slug":"roadways-buses-will-now-get-names-on-the-lines-of-trains-saharanpur-news-mrt5985823189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की तर्ज पर अब रोडवेज बसों को मिलेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की तर्ज पर अब रोडवेज बसों को मिलेंगे नाम
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज बसों को जल्द ही अपनी नई पहचान मिलने वाली है। परिवहन निगम की रोडवेज बसों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से रखे जाएंगे। इसको लेकर परिवहन निगम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की लिस्ट के लिए पत्र भेज दिया है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में परिवहन मुख्यालय की ओर से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की जानकारी मांगी गई है। जिसके चलते बसों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है। परिवहन निगम ने स्वतंत्रता सेनानियों की सूची मांगने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा है। अभी तक तो बसों को रोडवेज बसों के नाम से ही पहचाना जाता है, लेकिन अब जल्द ही रोडवेज बसों को अपनी एक पहचान मिलने वाली है।
बस अड्डों को भी मिलेगी पहचान
रोडवेज बसों के साथ-साथ बस अड्डों को भी पहचान मिलेगी। जैसे रोडवेज बसों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से रखे जाएंगे, वैसे ही बस अड्डों को भी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से पहचान मिलेगी। हालांकि अभी तक महानगर में कोई स्थायी बस स्टैंड नहीं बना है।
विज्ञापन
मुख्यालय को जल्द भेजेंगे सूची : आरएम
आरएम अनिल कुमार ने बताया कि परिवहन मुख्यालय से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम मांगे गए हैं। हमने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर स्वतंत्रता सेनानियों की लिस्ट मांगी है। जैसे ही लिस्ट मिलेगी, उसे मुख्यालय भेज दिया जाएगा। रोडवेज बसों और बस अड्डों को अपनी पहचान मिलेगी।