{"_id":"63fa4ef21213d48d0b03d0c6","slug":"roadways-buses-will-increase-on-holi-saharanpur-news-c-14-1-132871-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली पर बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे
Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व पर लोगों को घर आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम ने कमर कस ली है। परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र में होली को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बेड़े की तमाम बसें सड़कों पर रहेंगी। यात्रियों की संख्या के मुताबिक किसी भी बस को निर्धारित रूट से हटाकर दूसरे रूट पर चलाया जा सकता है।
इस बार होली सात और दुल्हैंडी आठ मार्च को मनाई जाएगी। होली के त्योहार पर सवारियों की अधिकता को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि होली पर भीड़ नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली, बिजनौर समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। ताकि भीड़ काबू में हो सके और यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके।
इसके अलावा स्थानीय रूटों जैसे गंगोह, नकुड़, बड़गांव के लिए चलने वाली बसों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन बसों में कमी है, उन्हें कार्यशाला में ठीक कराया जा रहा है, ताकि होली पर बसें शत-प्रतिशत सड़कों पर रह सके। जल्द ही होली प्रोत्साहन योजना भी परिवहन निगम मुख्यालय से लागू होगी। इसमें चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त की जाएगी। इसके बदले में उन्हें प्रोत्साहन योजना से लाभांवित किया जाएगा।