फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses reduced on 10 routes, increasing the problems of passengers

Saharanpur News: 10 मार्गों पर कम हुईं रोडवेज बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses reduced on 10 routes, increasing the problems of passengers
रेलवे रोड बस अड्डे पर खड़ी बसें
-परिवहन निगम परिक्षेत्र की 10 पुरानी बसें हो चुकी हैं नीलाम
विज्ञापन


-सहारनपुर डिपो की चार, मुजफ्फरनगर-खतौली की तीन-तीन बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सरकार की नई कबाड़ नीति में सहारनपुर परिवहन निगम की 10 बसें नीलाम हो गई हैं। इनका संचालन बंद करा दिया है। इनमें चार सहारनपुर और तीन-तीन बसें मुजफ्फरनगर-खतौली डिपो की हैं। बसों के बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जबकि नई बसों के आने की अभी कोई संभावना नहीं हैं।

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो संचालित हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल हैं। इनमें 582 बसों का बेड़ा है, जो दिल्ली, देहरादून, अंबाला, हरिद्वार, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा आदि मार्गों पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन


अब सरकार की नई कबाड़ नीति में रोडवेज की 10 बसें नीलाम हो गई हैं, जो 10 साल पुरानी हो चुकी थी। ऐसे में परिवहन निगम ने इन बसों का संचालन बंद करा दिया है। संचालन हुआ तो मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, शुक्रताल-हरिद्वार, नकुड़-अंबाला, नकुड़-हरिद्वार, खतौली-कैराना मार्ग पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

--इन मार्गों पर हो रहा था बसों का संचालन

-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर

कांधला-हरिद्वार

-शुक्रताल-ऋषिकेश

-खतौली-बुढ़ाना-कांधला-कैराना

-खतौली-बुढ़ाना

-खतौली-बुढ़ाना-कांधला-कैराना

-नकुड़-अंबाला

-नकुड़-हरिद्वार

-नकुड़-हरिद्वार

-नकुड़-ऋषिकेश

------------

--वर्जन

नई कबाड़ नीति में परिवहन निगम परिक्षेत्र के अलग-अलग डिपो की 10 बसें नीलाम हुई हैं। इनका हमने संचालन बंद करा दिया। जिन रूटों की बसें कम हुई हैं, उन पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए हमने चालकों से बसों का संचालन समय पर कराने के निर्देश दिए हैं।



- परवेज बशीर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed