फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses collide, one bus overturns, 14 passengers injured

रोडवेज बसें टकराई, एक बस पलटी, 14 सवारियां घायल

Wed, 23 Oct 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses collide, one bus overturns, 14 passengers injured
बिहारीगढ़ के दून हाईवे पर दुर्घटना के बाद लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
रोडवेज बसें टकराई, एक बस पलटी, 14 सवारियां घायल
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। बुधवार सुबह दिल्ली देहरादून हाईवे पर डाट मंदिर से पहले परिवहन निगम की छुटमलपुर डिपो की दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। बस चालक सहित करीब 14 सवारियां घायल हो गई।
उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 11 टी 9994 छुटमलपुर से देहरादून जा रही थी। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में डाट मंदिर से पहले सुबह सवा दस बजे सामने से आ रही इसी डिपो की बस संख्या यूपी 11 एटी 0113 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देहरादून की ओर से आ रही बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। जबकि दूसरी बस की चालक साइड क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बसों में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिये देहरादून के अस्पताल में भिजवाया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया बस चालक पाल सिंह पुत्र नकुल सिंह निवासी नकुड़, मनोज और सुरेश निवासी खुडबुडा देहरादून सहित करीब 14 सवारी घायल हुई हैं। इनमें चालक का उपचार चल रहा है जबकि बाकी सभी लोग उपचार के बाद अपने घर वापस लौट गये हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा जाम
घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बस को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।

बिहारीगढ़ के दून हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और सवारियां

बिहारीगढ़ के दून हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस और सवारियां- फोटो : SAHARANPUR

बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर पलटी पड़ी रोडवेज बस

बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर पलटी पड़ी रोडवेज बस- फोटो : SAHARANPUR

बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस

बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed