फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus stand to be built in Kanshi Ram Colony

कांशीराम कॉलोनी में बनेगा रोडवेज बस अड्डा

Mon, 13 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand to be built in Kanshi Ram Colony
सहारनपुर। जनपद के दौरे पर आए प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह ने महानगर में मानकमऊ और कांशीराम कॉलोनी बस अड्डे का निरीक्षण किया। परिवहन मंत्री ने कांशीराम कॉलोनी के पास मौजूद जमीन पर रोडवेज बस अड्डा बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्रियों ने निरीक्षण के दौरान मानकमऊ बस अड्डे पर बस में बैठे यात्रियों से यातायात संबंधित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मंत्रियों ने वहां एक बस का भी जायजा लिया। बस की खराब सीट देख कर परिवहन अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत बसों को व्यवस्थित रखते हुए यात्रियों को सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने कांशीराम कॉलोनी स्थित दिल्ली-शामली बस अड्डे का जायजा लेते हुए इस स्थान को बस अड्डे के लिए अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से यहां बस अड्डा बनाए जाने को जल्द से जल्द प्रपोजल बनाकर भेजने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड कांशीराम बस अड़डे का निरीक्षण करते राज्यमंत्री परिवहन विभाग दया शंकर सिंह

दिल्ली रोड कांशीराम बस अड़डे का निरीक्षण करते राज्यमंत्री परिवहन विभाग दया शंकर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed