फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways bus fare hiked

रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus fare hiked
सहारनपुर। एनएचएआई और राज्य स्टेट हाईवे द्वारा टोल दर में वृद्धि किए जाने का असर यात्रियों की जेब पर पड़ा है। टोल दर बढ़ने पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी जिन मार्गों पर टोल पड़ते हैं, उन पर किराया बढ़ा दिया है। रोडवेज ने दो से लेकर 12 रुपये तक किराया बढ़ाया है। सहारनपुर डिपो ने भी अधिकतर मार्गों पर किराये में वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन

टोल पर वाहनों के अनुसार टोल दर वृद्धि एक अप्रैल से लागू कर दी थी। जिससे रोडवेज बसों से भी अधिक टोल वसूला गया, मगर बढ़ा टोल यात्रियों से ही वसूला जा रहा है। परिवहन निगम ने किराया बढ़ा दिया है। सहारनपुर डिपो के एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि टोल दर बढ़ने पर रोडवेज ने बसों का किराये में वृद्धि की है। प्रत्येक मार्ग पर पड़ने वाले टोल के अनुसार की गई है। यह वृद्धि दो लेकर 12 रुपये तक की गई है। सबसे अधिक वृद्धि लखनऊ रुट पर की गई है। नई किराया सूची सभी परिचालकों को दे दी गई है। उसके अनुसार यात्रियों से किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी टिकट काटकर देंगे परिचालक
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ईटीएम में नया किराया फीड नहीं हुआ है। इसी कारण सभी परिचालकों को टिकट जारी किए गए हैं। जब तक ईटीएम (इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन) अपटेड नहीं होगी, तब तक परिचालक टिकट काटकर यात्रियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा मार्गों पर किराया
सहारनपुर से--- पुराना किराया---- नया किराया (रुपये में)
हरिद्वार --113--119
आगरा-- 448---455
मथुरा----415--423
अंबाला--123--125
जगाधरी--61-62
रुड़की---64--69
मुजफ्फरनगर-99-100
मुरादाबाद-वाया बिजनौर-273-275
लखनऊ एसी-1088-1100
लखनऊ वाया बिजनौर-880-885
मेरठ एसी-260-263
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed