{"_id":"583738144f1c1b2c2513cfe2","slug":"roadways-bus-collided-with-the-truck-10-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 10 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह गणेशपुर के निकट रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस सामने से आ रही कार से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा भिड़ी।
हादसे में करीब दस यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी में भरती कराया। वहां से चार को सहारनपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया था, जिसका चालक उसमें से निकल फरार हो गया।
मौके पर जाम लग गया, जो करीब आधा घंटा बाद खुल सका। सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस यात्री लेकर देहरादून जा रही थी। दून कॉलेज के पास देहरादून की ओर से आ रहे ट्रक की बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जबकि बस सामने से आ रही कार में टकराते हुए पेड़ में जा लगी। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर सीएचसी में भिजवाया।
वहां से घायल राजपाल पुत्र अजब सिंह निवासी शुक्रताल नकुड़, नेहा पत्नी गोविंद, सोनिया पत्नी सफरीला, सफरीला पुत्र किशन चंद निवासी मच्छीवाला देहरादून की हालत गंभीर होने के कारण सहारनपुर रेफर कर दिया।
विजय पुत्र भंगड़ सिंह निवासी छुटमलपुर सहित छह अन्य लोगों को प्राथमिक उपाचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
करीब आधा घंटा के बाद ही जाम खुलने पर आवागमन सुचारु हो सका। पुलिस ने बताया कि रोडवेज के चालक की तरफ से तहरीर आ चुकी है, लेकिन अभी मुकदमा नहीं लिखा गया है।