{"_id":"6a4963bcd768cea95a0d8e82","slug":"roadside-romeo-molests-young-woman-in-car-on-expressway-threatens-abduction-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-178942-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मनचले ने एक्सप्रेसवे पर की कार सवार युवती से छेड़खानी, अपहरण की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मनचले ने एक्सप्रेसवे पर की कार सवार युवती से छेड़खानी, अपहरण की धमकी
Sun, 05 Jul 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवती से दिनदहाड़े एक बाइक सवार मनचले ने छेड़छाड़ की। बाइक को कार के सामने लगा कर रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं युवक ने गणेशपुर टोल पर युवती को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी। युवती ने बाइक सवार का वीडियो भी बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।
देहरादून निवासी पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए बिहारीगढ़ थाने पर तहरीर दी है। उसने बताया कि वह कार से देहरादून से पानीपत जा रही थी। डाट मंदिर से ही एक बाइक सवार ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। एलिवेटेड रोड पर उसकी कार के सामने बाइक लगाकर उसे जबरन रोकने का प्रयास भी किया गया। युवक के इस कृत्य की युवती ने वीडियो भी बनाई, जो तेजी के साथ वायरल हो रही है। आरोप है कि मनचला पूरे रास्ते युवती को परेशान करता रहा। गणेशपुर टोल पर तो उसने सारी हदें पार करते हुए युवती के अपहरण तक की धमकी देते हुए उसकी कार का फोटो खींचा। इससे डरी युवती ने बिहारीगढ़ थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित ने भी इस संबंध में वीडियो जारी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।