फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads washed away in the flood, tractor-trolley loaded with bricks stuck

Saharanpur News: आफत की बाढ़ में बहीं सड़कें, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली फंसी

Fri, 27 Jun 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roads washed away in the flood, tractor-trolley loaded with bricks stuck
यमुना नदी में खतरे के निशान वाला रेलवे लाइन का पिलर। संवाद
चिलकाना/नकुड़/मिर्जापुर/बेहट। शिवालिक पहाड़ियों पर हो रही बारिश से नदियों में उफान होने पर इनका पानी का आफत बना है। चिलकाना, नकुड़, मिर्जापुर और बेहट क्षेत्र के कई सड़क मार्ग पानी ने ध्वस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

चिलकाना में मसखरा नदी की बाढ़ का पानी खादर क्षेत्र में आने से गंदेवड़ जाने वाली मुख्य सड़क में कटाव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गांव फिरोजाबाद निवासी सलमान ईंटों से भरी ट्राॅली लेकर पठेड़ जा रहा था। सड़क में हो रहे कटाव के कारण ट्रॉली कटाव के स्थान पर फंस गई। लोगों ने ट्रॉली से ईंटें निकालकर बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर-ट्राॅली को बाहर निकाला। करीब 30 गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

हरियाणा, सरसावा, नकुड़, गंगोह की तरफ से विकासनगर, शाकंभरी देवी, पांवटा साहिब आदि स्थानों पर आने जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नकुड़ की बूढ़ी नदी में ज्यादा पानी आने से गांव गोकलपुर के पास बनाए गए पुल के नजदीक पानी के कारण सड़क में कटाव आया है। मिर्जापुर के गांव खुवासपुर में सड़क मार्ग बहने से गांव में आने जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। बेहट के गांव अब्दुल्लापुर को शाकंभरी देवी रोड से जोड़ने वाले तीन किमी लंबे संपर्क सड़क मार्ग पर बरसात के पानी के तेज बहाव से हुए कटाव से पुलिया और सड़क ध्वस्त हुई है। सरसावा क्षेत्र में बह रही यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed