फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads turned into swimming pools after just half an hour of rain.

Saharanpur News: आधा घंटे की बारिश में सड़कें बन गईं तरणताल

Tue, 07 Jul 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into swimming pools after just half an hour of rain.
सहारनपुर। सोमवार की दोपहर अचानक मौसम बदला। ढाई बजे से तीन बजे तक झमाझम बारिश ने शहर के कई क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया। जलभराव वाली सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। इसके बाद धूप भी निकल आई। गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह के समय हल्के बादल थे, लेकिन दस बजे तक बादल छंट गए और धूप निकल आई। दोपहर दो बजे तक बारिश का मौसम बन गया। बूंदाबांदी शुरू हुई, जो ढाई बजे तक झमाझम बारिश में बदल गई। कलक्ट्रेट क्षेत्र, आईटीसी रोड और दिल्ली रोड क्षेत्र, मल्हीपुर रोड क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। इसकी वजह से आईटीसी रोड से सटे हसनपुर, बापूजी नगर, शिवाजी नगर, नवीन नगर, ओजपुरा आदि में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

सौ फुटा रोड पर कांशीराम चौक से आगे घुटनों से ऊपर तक पानी रहा, जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही, क्योंकि सड़क कच्ची है। उधर, बेहट रोड और चिलकाना रोड क्षेत्र में पांच से दस मिनट की हल्की बूंदाबांदी हुई। तीन बजे के बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। ऐसे में गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। न्यूनतम तापमान रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई और वह 36 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने की 90 फीसदी उम्मीद जताई है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि मंगलवार को बारिश रहेगी। उसके बाद पूरे महीने बूंदाबांदी और बारिश का मौसम रहने की संभावना है।

बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम----अधिकतम
छह जुलाई---28-------36
पांच जुलाई---26-------35
चार जुलाई---26-------37
तीन जुलाई---25-------36
दो जुलाई----20-------30
एक जुलाई---21-------26
30 जून-----29-------38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed