फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads started breaking after three months of repair, turning into potholes

Saharanpur News: मरम्मत के तीन माह बाद ही टूटने लगी सडकें, गड्ढों में तब्दील

Sat, 18 Nov 2023 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Roads started breaking after three months of repair, turning into potholes
चिलकाना सुल्तानपुर बाईपास सड़क मार्ग में बने गड्ढे। संवाद
सहारनपुर, चिलकाना। मरम्मत के तीन माह बाद ही कस्बे को सहारनपुर और गंदेवड़ से जोड़ने वाली सड़कें टूटने लगी हैं। कई स्थानों पर ये सड़कें गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है, जिनकी वजह से इन सड़क मार्गों पर हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोनिवि द्वारा तीन माह पूर्व सहारनपुर-चिलकाना सड़क मार्ग की मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के कुछ दिन बाद ही यह सड़क टूटनी शुरू हो गई थी। गांव हलालपुर तथा साईफन पुलिया के पास तो सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इतना ही नहीं चिलकाना से गंदेवड जाने वाली सड़क में भी गड्ढे हो गए हैं। चिलकाना-सुल्तानपुर बाईपास रोड तो पूरा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। उसमें एक से दो फीट तक पानी भरा हुआ है। हर दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र के बालेश कुमार, अहसान अहमद, सईद अहमद, जावेद, सागर पाल, इकबाल आदि ने टूटे हुए सड़क मार्गों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

- पठेड़-ननौली सड़क की हालत बेहद खराब

पठेड़-ननौली सड़क की हालत बेहद खराब है। इस सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। सड़क की एक साल पहले मरम्मत की गई थी। इस सड़क पर वाहनों के आवागमन से उठने वाले धूल के गुब्बार से सड़क पर पढ़ने वाले गांव के लोग बीमार हो रहे हैं। गांव पंचकुआ के रविंद्र कुमार, भीम गुर्जर, मास्टर पदम सिंह, सौरभ गुर्जर, सतीश पंडित, गांव आल्हानपुर के डा. प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश, बिशम्बर सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने लोनिवि राज्य से सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed