{"_id":"5fb95cc18ebc3e9b83378d2e","slug":"roads-become-ponds-in-wards-covered-by-smart-city-saharanpur-news-mrt5120345199","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड में सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड में सड़कें बनीं तालाब
कलशिया रोड़ पर जलमग्न हुई सड़क
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी में शामिल वार्डों की हालत बद से बदतर है। वार्ड 60 के पुराना कलसिया रोड से सटी कॉलोनियां इसका बेहतर उदाहरण हैं, जहां सड़कों तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलभराव और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने बताया कि वार्ड 60 स्मार्ट सिटी में शामिल है। मगर इसके बावजूद क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। बीते करीब तीन साल से क्षेत्र की मुख्य सड़क कलसिया रोड जगह-जगह से टूटी है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलोनियों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भरा हुआ है, जिसकी वजह से सड़कें तालाब का रूप लिए हुए हैं। प्रतिदिन लोग पानी में गिर रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों की हालत खराब है। नगर निगम में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि डॉ. अहसान ने नगर निगम प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नालियां में सिल्ट और कचरा भरा हुआ है। सफाईकर्मी भी केवल औपचारिकता निभाते हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है। उनकी मांग है कि क्षेत्र को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।