फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roads and colonies submerged after 40 minutes of rain.

Saharanpur News: 40 मिनट की बारिश में जलमग्न हुई सड़कें और कॉलोनियां

Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Roads and colonies submerged after 40 minutes of rain.
सहारनपुर। महानगर में मंगलवार दोपहर 40 मिनट की बारिश से शहर की अनेक सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। इसकी वजह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे काली घटा छा गई और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में बेहद कम और बेहट रोड क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। कुछ ही देर बार बादल छट गए और धूप निकल आई। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे फिर बारिश शुरू हुई। इस बार शहर में तेज बारिश हुई, जबकि देहात क्षेत्र में हल्की बारिश थी। करीब 40 मिनट की झमाझम बारिश के कारण शहर की अनेक सड़कें और कॉलोनियों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने की सड़क पर भारी जलभराव के चलते अग्निवीर भर्ती रैली के लिए लगे तंबू में पानी भर गया। गैराज के सामने की सड़क पर भारी जलभराव रहा। जनमंच सभागार परिसर में भी जलभराव हुआ। इसके अलावा सर्किट हाउस मार्ग, बापूजी नगर, शिवाजी नगर, नवीन नगर, ओजपुरा, चंद्रनगर, हसनपुर, प्रकाशलोक कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग, नंदवाटिका, लेकर कॉलोनी आदि की कई गलियों में भारी जलभराव हुआ। इसकी वजह से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जनपद में बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। कई क्षेत्रों में अधिक तो कहीं कम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed