फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road on one side will remain closed, on the other side also broken

एक तरफ की सड़क रहेगी बंद, दूसरी तरफ की भी टूटी--

Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Road on one side will remain closed, on the other side also broken
सहारनपुर में अंबाला रोड पर कांवड़ मार्ग पर टूटी व हुऐ गड़ढे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कल से श्रावण मास के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी, लेकिन इस बार महानगर में कांवड़ियों का सफर मुश्किल भर होगा। क्योंकि, सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क को नहीं बनाया गया है, जिसकी वजह से अंबाला और देहरादून रोड पर एक तरफ की सड़क बंद रहेगी। बराबर की दूसरी तरफ से ही कांवड़ियों का आवागमन होगा। यह सड़क भी कई जगहों पर टूटी पड़ी है तो कई पर मलबा पड़ा है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन डालने को अंबाला और देहरादून रोड को खोदा गया था। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं बनाया गया और सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बारिश में इस मार्ग पर कीचड़ फैल रहा है और कई जगहों पर जलभराव होने की वजह से सड़क धंस भी चुकी है। इसी मार्ग जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी के कई जिलों के कांवड़ियों का आवागमन होगा, लेकिन टूटी सड़क की वजह से एक तरफ का मार्ग इस बार बंद रहेगा। बराबर वाले दूसरे मार्ग से ही कांवड़ियों को आवागमन होगा, जहां पर व्यवस्थाएं नाकाफी हैं। देहरादून और अंबाला रोड पर कई जगहों पर सड़क टूटी पड़ी है। वहीं, प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का दावा कर रहा है, लेकिन कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह टूटी और पथरीली सड़क मुसीबत बनी है।
विज्ञापन

शिविर भी एक मार्ग पर ही लगेंगे
कांवड़ यात्रा के दौरान अंबाला और देहरादून रोड पर 20 से अधिक बड़े कांवड़ सेवा शिविर लगते हैं, लेकिन एक तरफ की टूटी सड़क की वजह से आयोजकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शिव भोला कांवड़ सेवा से जुड़े पवन सेठी, राजेश, सुरेश नारंग, हिमानी सेठी, रजनी सेठी, कृष्णा का कहना है कि प्रशासन को दोनों तरफ की सड़क को बनाना चाहिए थी। क्योंकि, एक ही मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन होने पर महानगर में नागरिकों और शिवभक्तों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। कई जगहों पर यह सड़क भी टूटी पड़ी है, जिस पर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने की मांग वह कई बार उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिकेडिंग लगाई, गलियां भी होंगी सील, रूट भी होगा डायवर्ट
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसलिए अंबाला और देहरादून रोड पर डिवाइडरों के बीच खाली पड़ी जगहों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली गलियों के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया जाएगा। इन गलियों में आने वाले वाहनों अन्य निर्धारित रूटों से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही 14 जुलाई की सुबह पांच बजे जिले में रूट डायवर्जन प्लान भी प्रस्तावित है।

कांवड़ियों और नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। सड़कों को ठीक कराया गया है। -अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी

सहारनपुर में देहरादून रोड पर कांवड़ मार्ग पर की गयी बेरिकेटिंग

सहारनपुर में देहरादून रोड पर कांवड़ मार्ग पर की गयी बेरिकेटिंग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में देहादून रोड पर कांवड़ मार्ग से मलवा को हटाती जेसीबी

सहारनपुर में देहादून रोड पर कांवड़ मार्ग से मलवा को हटाती जेसीबी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed