{"_id":"69b708d7d4fca43b4e00ee88","slug":"road-news-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171309-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दुरुस्त सड़काें के कर दिए टेंडर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दुरुस्त सड़काें के कर दिए टेंडर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के जिम्मेदार सरकारी धन को कैसे बर्बाद कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों उन सड़कों और नालों के भी टेंडर निकाल दिए गए, जो कुछ ही समय पहले बने थे और वर्तमान में दुरुस्त स्थिति में हैं। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद संबंधित अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसके बाद हाल ही में हुए 323 टेंडरों की जांच बिठा दी गई है।
नगर निगम के करीब 700 करोड़ रुपये के बजट में सबसे बड़ा हिस्सा निर्माण कार्यों का रहता है। फरवरी और मार्च 2026 में सड़क व नाला-नाली निर्माण संबंधी अनेक निर्माण कार्यों की पत्रावलियों पर स्वीकृति प्राप्त कर निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जबकि कुछ निविदाएं स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं। एक साल पहले बनी छह सड़कों का फिर टेंडर निकालने की शिकायत के बाद नगर निगम द्वारा जांच कराई गई तो वास्तव में तीन ऐसी सड़काें के टेंडर होने की बात सामने आई, जो ठीकठाक स्थिति में हैं। इसके बाद विभाग ने अवर अभियंता को जिम्मेदार मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए शासन से संस्तुति कर दी है।
चूंकि हाल ही में करीब 323 कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। ऐसे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि अन्य ऐसी सड़कों और नालों के भी टेंडर कर दिए गए हों, जो ठीक हालत में हैं। इसको ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त शिपू गिरि ने मुख्य अभियंता सुरेशचंद को सभी 323 टेंडर से संबंधित सड़कों और नाले-नालियों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- --
कहीं कच्चे रास्ते, कहीं तोड़ी जा रही दुरुस्त सड़कें
नगर निगम में शामिल 32 गांवों में से कई गांवों में आज भी कई रास्ते और गलियां कच्ची या फिर जर्जर हालत में हैं, जिन पर नगर निगम का ध्यान कम है, जबकि कुछ खास वार्डों और कॉलोनियों में दुरुस्त सड़कों को तोड़कर नई सड़कें बनाकर धन की बर्बादी की जा रही है। चर्चा है कि कुटिया का मंदिर के सामने की कॉलोनी में इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़कें बनी हुई थीं, जो ठीक अवस्था में थी। उन्हें उखाड़कर नई सड़क बनाने की तैयारी है।
-- -- --
पिछले दिनों कुछ टेंडर से संबंधित सड़कों की जांच कराई गई। तीन सड़कें ऐसी मिलीं, जो ठीक अवस्था में थी और उनके टेंडर कर दिए गए। संबंधित अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए लिखा गया है। नगर आयुक्त ने हाल ही में हुए 323 टेंडर की जांच के निर्देश दिए हैं। जो भी इस तरह की सड़कें या नाले व नालियां हैं, जिनको बनाने की जरूरत नहीं है। उनके टेंडर निरस्त किए जाएंगे।
सुरेशचंद, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम।