{"_id":"610ece828ebc3e7515568db0","slug":"road-construction-on-court-road-bridge-traffic-closed-saharanpur-news-mrt5508954102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पुल पर सड़क का निर्माण, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पुल पर सड़क का निर्माण, आवागमन बंद
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर सड़क धंसने के बाद नए सिरे से निर्माण शुरू हुआ है। साथ ही दीवार को दरकने से रोकने के लिए पेचिंग की जा रही है। इसके चलते शनिवार को पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रही और रविवार को भी आवागमन नहीं होगा।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नई रेल लाइन डालने के लिए कोर्ट रोड पुल पर करीब नौ मीटर चौड़ाई की सड़क काटकर नवनिर्माण कराया गया था। जहां पर सड़क का नवनिर्माण हुआ था, उसी हिस्से की सड़क सप्ताह भर पहले ही धंस गई। इसके बाद आवागमन सुचारु करने के लिए मरम्मत करा दी गई थी। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान कराने के लिए साइड दीवार की पेचिंग और नए सिरे से सड़क का निर्माण होना बाकी रह गया था। बीते कई दिन से कार्यदायी संस्था एलएंडटी की तरफ से साइड दीवार पर पेचिंग बनाई रही थी, जिसके बाद शनिवार को सड़क के उस हिस्से को तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कराया गया। इसके चलते सुबह से ही कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
अस्पताल पुल पर बढ़ा वाहनों का दबाव
कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से अस्पताल पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट रोड पुल पर दोनों तरफ बेरियर लगा दिए। ऐसे में जिन लोगों को दिल्ली रोड की तरफ से घंटाघर की तरफ जाना था, उन्हें दीवानी कचहरी के सामने से अस्पताल पुल से होकर बाजोरिया रोड से देहरादून चौक के रास्ते निकाला गया। इस कारण अस्पताल पुल पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा जिन वाहन चालकों को दिल्ली रोड से अंबाला रोड की तरफ जाना था। उन्हें खलासी लाइन की तरफ से निकाला गया। इसी तरह शामली रूट की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसों को भी अंबाला रोड बस अड्डे से अंबाला रोड होते हुए शारदा नगर पुल से खलासी लाइन होकर सर्किट हाउस रोड की तरफ निकाला गया।
विज्ञापन
कोर्ट रोड पुल पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी कारण कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। रविवार को भी इस पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। -- प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक