फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Road built on Sheikhpura railway overbridge

Saharanpur News: शेखपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क बनाई

Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road built on Sheikhpura railway overbridge
शेखपुरा में बने पुल पर सड़क ​​बिछाते कर्मी
सहारनपुर। शेखपुरा में सहारनपुर-मेरठ-दिल्ली रेल मार्ग पर बनाए गए ओवरब्रिज पर तारकोल की सड़क बना दी गई है। तीन दिनों बाद इस ओवरब्रिज पर यातायात प्रारंभ कर दिया जाएगा। पुल के चलने से सहारनपुर-नागल मार्ग पर यात्रा सुलभ हो जाएगी।
विज्ञापन


महानगर में पेपर मिल रोड से सहारनपुर-नागल मार्ग पर पेपर मिल रेलवे फाटक होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। यहां पर बड़े बिजलीघर से लेकर शेखपुरा में नागल मार्ग पर रेल लाइनों पर ओवरब्रिज बनाने का काम करीब तीन साल से चल रहा था। जो अब पूरा हो गया है। 657.70 मीटर ओवरब्रिज पर करीब 29.70 करोड़ रुपये की लागत आई है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण एक माह में पूरा कर लिया था। दोनों ओर एप्रोच रोड भी बना दी गई थी। केवल तारकोल की सड़क बनानी बाकी थी। बरसात होने के कारण इस कार्य में देरी हुई। अब ओवरब्रिज पर तारकाल की सड़क का निर्माण भी करा दिया गया है। अब तीन दिनों बाद इस पुल पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


जाम से मिलेगी राहत

सहारनपुर। पेपर मिल रेलवे फाटक पर जाम लगने केे कारण नागरिक परेशान रहते हैं। अब इस जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी। बिना फाटक को पार किए ही यातायात बिजलीघर की ओर से ओवरब्रिज से होकर शेखपुरा में नागल मार्ग पर उतरेगा। वैसे भी नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि जाने वालों के लिए यह मुख्य मार्ग है। अब उनकी यात्रा इस मार्ग पर बिना किसी बाधा के आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी पेपर मिल फाटक बंद नहीं होगा

सहारनपुर। नागल मार्ग पर ओवरब्रिज बन गया, मगर अभी पेपर मिल के सामने रेलवे फाटक बंद नहीं होगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर तेजवीर सिंह ने बताया कि पेपर मिल काॅलोनी और अन्य स्थानीय निवासियों के लिए यह फाटक अभी खुला रहेगा, लेकिन जब डीएम आवास से लेकर पेपर मिल तक बनने वाले ओवरब्रिज पूरा हो जाएगा, तब इस फाटक को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed