{"_id":"613112988ebc3e61d730c26f","slug":"rld-workers-demonstrated-saharanpur-news-mrt5545000103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर बुग्गी पर सीलेंडर रख व चूल्हे पर रोटी बना कर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल कार?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से आक्रोशित रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भैंसा बुग्गी पर चूल्हा रखकर उपलों एवं लकड़ी जलाकर रोटी बनाती हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस सिलिंडर को माला पहनाकर उसके आगे धूपबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं संकल्प पत्र समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। वहां से महिलाओं के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सदर अनिल कुमार राम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं चौधरी नीरपाल ने कहा कि एक महीने में रसोई गैस की कीमतें एक महीने में 75 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ चुकी है। डीजल एवं पेट्रोल की कीमत भी आसमान छू रहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि केंद्र सरकार को रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों को घटाने के निर्देश दिया जाए। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह एवं महिला ब्रिगेड की प्रभारी आरती शर्मा ने कहा कि रसोई का बजट बिगड़ गया है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं में सरकार के प्रति रोष चरम सीमा पर है। इस दौरान गजेंद्र चौधरी, अतुल फंदपुरी, राव फरमान, राव जान मोहम्मद, आरिफ मुखिया, रविंद्र राणा, श्रवण कांबोज, संजय कांबोज, महावीर सिंह सैनी ,प्रीतम सिंह सैनी, मेहरुद्दीन, मोहम्मद अरशद, पूनम चौधरी, शन्नो, गुलफशां, हिना, सोनिया, सबिया, रूबी, जैनब, रानी, शाहिस्ता, नूरजहां, खुशनुमा आदि मौजूद रहे।