फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD suffers a setback as a former district president, who had been with the party for 26 years, joins ASP.

Saharanpur News: रालोद को झटका, 26 साल से पार्टी में रहे पूर्व जिलाध्यक्ष ने आसपा ज्वाइन की

Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
RLD suffers a setback as a former district president, who had been with the party for 26 years, joins ASP.
रालोद छोड़कर आसपा में आए राव कैसर को सदस्यता ग्रहण&nbsp
सहारनपुर। 26 साल से रालोद से जुड़े पूर्व जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने पार्टी को अलविदा कह दिया। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में आजाद समाज पार्टी कांशीराम का दामन थाम लिया। पार्टी बदलते ही उन्होंने रालोद पर उसूलों से समझौता करने का आरोप लगाया। पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह भी इसी को बताया।
विज्ञापन


राव कैसर सलीम ने बताया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को अपना आदर्श मानते हैं। उनके राजनीतिक जीवन और समाज में उनके योगदान तथा चौधरी अजित सिंह के विचारों से प्रभावित होकर वह 1999 में रालोद से जुड़े थे। तब से लगातार पार्टी की सेवा करते रहे हैं। पार्टी ने भी उन्हें सम्मान दिया। जिलाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा करने का मौका मिला। आरोप लगाया कि बीते कुछ समय से उन्होंने महसूस किया कि पार्टी अपने उसूलों और एजेंडे से भटक रही है।
विज्ञापन

पार्टी प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पटका पहनाकर पूरे सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया है। रालोद करीब डेढ साल से पार्टी तीन धड़ों में बंटी थी। इनमें एक धड़ा मौजूदा जिलाध्यक्ष शाहजमां खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह के साथ है। दूसरा खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल के साथ है, जबकि तीसरा धड़ा राव कैसर सलीम का था। राव कैसर सलीम के साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष फरमान राव, राव सलीम जजनैर, राव मेहरबान, नानौता चेयरमैन अफजाल खान, गुरु महिपाल दास, पृथ्वीराज, इमरान खान, राज सिंह आदि आसपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed