फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD stakes claim for the post of president of five municipal bodies

Saharanpur News: रालोद ने किया पांच नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए दावा

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
RLD stakes claim for the post of president of five municipal bodies
सहारनपुर। नगर निकाय चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा-रालोद ने मंथन शुरू कर दिया है। रालोद ने जनपद के 12 में से पांच नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोंका है। सपा आपसी सहमति के आधार पर सीटों के बंटवारे की कवायद में जुटी है। लखनऊ में बृहस्पतिवार यानि आज होने वाले सपा-रालोद गठबंधन की बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनावों को लेकर रालोद-सपा के गठबंधन नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुटा है। इसको लेकर सपा और रालोद के जिलाध्यक्षों के बीच दो दौर की वार्ता भी हो चुकी है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर जनपद के पांच नगर निकायों के अध्यक्ष पद अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मांग रहे हैं। वे गंगोह नगर पालिका, अंबेहटा नगर पंचायत, नानौता नगर पंयायत, छुटमलपुर नगर पंचायत और नकुड़ नगर पालिका पर अध्यक्ष पद के लिए अपनी पार्टी की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का मानना है कि इनमें से गंगोह नगर पालिका के अलावा अंबेहटा और नानौता नगर पंचायत के अध्यक्ष पद रालोद को मिल सकते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाले समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की बैठक के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद का कहना है कि सपा-रालोद गठबंधन मिलकर नगर निकायों के चुनाव लड़ेंगे। नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आपसी सहमति से प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed