फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rivers will be clean on the lines of Ganga: Ballyan

गंगा की तर्ज पर साफ होंगी नदियां : बालियान

Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rivers will be clean on the lines of Ganga: Ballyan
नदियों के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव में हिंडन को जीवनदायिनी बनाने के लिए सांसद राघवलखन पाल शर्मा की पहल पर केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान सोमवार को बड़गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने पैदल ही हिंडन किनारे बसे कई गांवों का दौरा किया। हिंडन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेषज्ञों से मौके पर ही बातचीत की। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की रूपरेखा भी तैयार कराई। 
विज्ञापन


बता दें कि अमर उजाला ने ‘जहर से जंग’ अभियान के साथ हिंडन सहित अन्य नदियों के प्रदूषण से गांवों में फैल रही बीमारियों का मामला प्रमुखता से उजागर किया था। अब केंद्र और सूबे में भाजपा की सरकार होने पर सांसद राघव लखनपाल सक्रिय हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सीडीओ दीपक मीणा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित कई विभागों के 50 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के काफिले के साथ सोमवार को शिमलाना के बाद भगवानपुर गांव स्थित हिंडन नदी में बह रहे पानी के नमूने लिए।

नदी पर ही मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि विभाग गंगा सहित अन्य नदियों की सफाई के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि गंगा सफाई अभियान की तर्ज पर ही अब अन्य नदियों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने नदी के पानी की जांच  के बाद ग्रामीणों को जल्द ही राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस नदी में शहर के बीच बह रहे ढमोला एवं ड़िस्ट्रीलरी सहित कई कुटीर उद्योगों का गंदा पानी  गिर रहा है इस कारण आसपास के गांवों में बसे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।


 वे खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने सपना टाकीज के पास पांवधोई नदी और यमुना एक्शन प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ओपी वर्मा, सीड़ीओ दीपक मीणा ,प्रदूषण बोर्ड, चंड़ीगढ़ से आये ड़ायरेक्टर ए गोयल, एसडीएम देवबंद देवेन्द्र प्रतापसिंह, देवबन्द विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक देवेंद्र निम आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed