फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Risk of spreading corona from people coming from other states

दूसरे राज्यों से आने वालों से कोरोना फैलने का खतरा

Mon, 05 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Risk of spreading corona from people coming from other states
सहारनपुर। उत्तराखंड में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए वहां की सरकार बिना जांच कराए और नेगेटिव आए बिना किसी यात्री को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दे रही है। इसके लिए बॉर्डर पर सख्ती हुई है। सहारनपुर में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर तो जांच हो रही है, लेकिन अन्य वाहनों से बाहरी राज्यों से आने वालों की जांच को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों से कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बाहर से जनपद में आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए चिकित्सा विभाग ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर जांच की व्यवस्था की हुई है। यहां भी अनिवार्य रूप से सभी यात्रियों की जांच नहीं हो रही है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, उत्तराखंड आदि राज्यों से अपने वाहन से आने वालों की जांच की व्यवस्था नहीं है, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की सरकार थर्मल स्क्रीनिंग को भी नहीं मान रही है। उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने वालों को जांच रिपोर्ट नेगेटिव के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है। बिना जांच कराए यात्रियों को सीमा से ही लौटाया जा रहा है। बसों को रोक कर यात्रियों के जांच प्रमाण पत्र देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरी बरात को करानी पड़ी जांच
सहारनपुर। तीन अप्रैल को अजीज कॉलोनी से वसीम की बरात विकास नगर (उत्तराखंड) गई थी। ऐसे में दूल्हे सहित सभी बरातियों को कोरोना जांच कराना और नेगेटिव होना अनिवार्य था। ऐसे में वसीम की बरात में मात्र 25 ही लोग जा सके। सभी को कोविड की जांच नेगेटिव का प्रमाणपत्र सीमा पर दिखाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहा है कि कोई बाहरी व्यक्ति संक्रमित होकर सहारनपुर में प्रवेश ना करे।
-- डॉ. बीएस सोढ़ी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed