फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Risk of Accidents to Decrease on Dehradun Road; Divider Under Construction

Saharanpur News: देहरादून रोड पर कम होगा हादसों का खतरा, बन रहा डिवाइडर

Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Risk of Accidents to Decrease on Dehradun Road; Divider Under Construction
सहारनपुर। ढमोला नदी पर पुल बनने के साथ ही देहरादून रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य तेज हो गया है। ढमोला नदी से जनकपुरी तिराहे तक डिवाइडर नहीं था, जबकि उससे पहले भी और बाद में भी रोड पर डिवाडर बना हुआ है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर पुल बनाया गया है। पुल जोगियान सहित पुराने शहर का यातायात, जिसे जिला अस्पताल की ओर या पेपर मिल रोड की ओर जाना है वह इसी पुल से होते हुए देहरादून रोड को होते हुए निकल सकेंगे। साथ ही लोक निर्माण विभाग इसी जगह ढमोला नदी पर पहले से बने पुल की बगल में एक और पुल बनाने जा रहा है, जिससे कि अंबाला रोड की ओर से आने वाले वाहन देहरादून की ओर आसानी से निकल सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देहरादून रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू किया गया है। यह कार्य एक महीने में खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद वाहन व्यवस्थित होकर गुजर सकेंगे। न तो जाम लगेगा और हादसा होने का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed