{"_id":"615c99cb8ebc3e93ed007b5f","slug":"rise-in-the-price-of-fruits-fruits-will-be-expensive-saharanpur-news-mrt5593871114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों के दाम में उछाल, महंगा पड़ेगा फलाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों के दाम में उछाल, महंगा पड़ेगा फलाहार
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र शुरू होने से पहले ही फलों के भाव में उछाल आ गया है। अनार, सेब से लेकर हरा नारियल तक मंहगा हो गया है। 25 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मौसमी का दाम 35 से 50 रुपये पहुंच गया है।
सात अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। जिसमें व्रत रहने वाले लोग फलाहार करते हैं। जिसके चलते आमतौर पर नवरात्रों में फल महंगे हो जाते हैं। लेकिन इस बार अनार, मौसमी और सेब आदि के भाव में नवरात्र आने से पहले ही काफी इजाफा हो गया। महाराष्ट्र के नासिक में अधिक बारिश होने के कारण वहां अनार और मौसमी की आवक में कमी आई है। डेंगू और वायरल आदि बुखार के चलते भी इनकी खपत बढ़ी है। माना जा रहा है इसके चलते इन फलों के रेट में इजाफा हुआ है।
इस बार नवरात्र से पहले ही फलों के दाम में काफी इजाफा हो गया है। सबसे अधिक भाव मौसमी और अनार के बढे़ हैं। इसके अलावा हरा नारियल, सेब और कीवी के दाम में भी काफी इजाफा हो गया है। - जगपाल सिंह पुंडीर, मंडी निरीक्षक
विज्ञापन
फलों के भाव रुपये प्रति किलो
फल 15 दिन पहले अब
मौसमी 25 से 35 35 से 50
अनार 60 से 80 70 से 100
सेब 35 से 70 35 से 80
भाव प्रति नग
नारियल 48 से 50 55 से 60
कीवी 17 से 18 20 से 22
नोट: भाव मंडी के आंकड़ों के अनुसार।