{"_id":"6949a56a420c53d97609df5e","slug":"rewarded-criminal-on-police-radar-raid-intensified-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165575-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस की रडार पर इनामी बदमाश, दबिश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस की रडार पर इनामी बदमाश, दबिश तेज
Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद के ढेर होने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। 27 इनामी सहित 50 से अधिक बदमाश पुलिस के रडार पर हैं। इन बदमाशों की सूची तैयार की गई है। एक जनवरी से 22 दिसंबर तक पुलिस 29 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। 10 बदमाश कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं।
लगातार बढ़ रही वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान किया है। हर थाने के इनामी बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पिछले दिनों 24 घंटे में आठ मुठभेड़ कर कई इनामी बदमाश पकड़े थे। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाशों को अब उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। एक जनवरी से 22 दिसंबर तक जिले में 69 बदमाशों पर इनाम घोषित है। इनमें 25 हजार के 62, 25 से 50 हजार तक के चार और 50 हजार से एक लाख तक के तीन बदमाश हैं। इनमें से 25 हजार के 26 बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि नौ बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 25 से 50 हजार के दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। एक ने कोर्ट में सरेंडर किया। 50 हजार से एक लाख तक के दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर किए जा चुके हैं, जबकि एक को गिरफ्तार किया है। 28 बदमाश पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर हैं। इनकी गिरफ्तारी पर 25 से 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।