फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revised budget of 317.56 crore presented in the meeting

बैठक में 317.56 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पेश

Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Revised budget of 317.56 crore presented in the meeting
निगम बोर्ड की बैठक लेते मेयर व नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक में 319.56 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। चर्चा के बाद उसमें दो करोड़ रुपये की कटौती की गई, जिसके बाद 317.56 करोड़ रुपये के बजट पर सहमति बनी। अब यह बजट पास होने के लिए बोर्ड बैठक में जाएगा। बैठक में पार्षदों की ओर से पूर्व के कई प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कराई गई तो कई नए प्रस्ताव पेश भी किए गए।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया की अध्यक्षता में शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे शुरू हुई बैठक में लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा के द्वारा 319.56 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट रखा गया, लेकिन कार्यकारिणी समिति ने पाइप लाइन की मरम्मत मद में दो करोड़ रुपये कम करने का बात रखी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। सदन प्रभारी दिनेश यादव ने अधिकारों को लेकर महापौर और पार्षदों के साथ चर्चा की। महापौर ने सदन प्रभारी को निर्देश दिए कि नियमानुसार भुगतान व एग्रीमेंट संबंधी सभी कागज सूचनार्थ कार्यकारिणी को अवश्य भेजे जाएं। पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा ने हजीरा सराय की भूमि का मामला उठाया। पांवधोई की पटरी पर फूल बेचने वालों के थड़े हटाने का भी विरोध किया। पार्षद आशुतोष सहगल ने डीजल खर्च पर सवाल उठाए। उनकी मांग पर जांच अपर नगरायुक्त को सौंपी गई। पार्षद भूरा सिंह प्रजापति के प्रस्ताव पर आज नखासा बाजार का नाम उसके पौराणिक नाम पर ही ज्यों का त्यों तिलक बाजार किया गया। पार्षद शहजाद मलिक के प्रस्ताव पर आली की चुंगी चौक का नाम डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम चौक रखा गया। नामित पार्षद गोपाल दास का प्रस्ताव पार्षद रमेश छाबड़ा ने पेश किया। प्रस्ताव में जनमंच का नाम पूर्व चेयरमैन और समाजसेवी सेठ गंगा प्रसाद के नाम पर रखने की मांग की पार्षद शहजाद, नरेश रावत, रमेश छाबड़ा ने उनके वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की, साथ ही शहर में नेटवर्क कंपनी द्वारा अवैध रूप से लगाए गए खंभे उखाड़ने की मांग की। पार्षद अनिल ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने संबंधी प्रगति के बारे में पूछा। पार्षद गुलशेर, कुशल पठानिया, मानसिंह जैन व गौरव ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट होंगे बिना टेंडर काम करने वाले
कार्यकारिणी की बैठक में बिना टेंडर के पाइपलाइन डालने का मामला भी उठा। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया था। पार्षद कंचन धवन, शहजाद मलिक और आशुतोष सहगल ने यह मामला उठाया। नगरायुक्त ने जल कल के महाप्रबंधक को अवैध रूप से विभिन्न वार्डों में पाइप लाइन डालने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। महापौर संजीव वालिया ने सभी विभागों को यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागों में कार्य शुरू होने से पहले उन्हें देख लें कि उनके टेंडर हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने की नाम बदलने की मांग
सहारनपुर। कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद मंसूर बदर के नेतृत्व में महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिले। उन्होंने नखासा बाजार का नाम हजरत शाह हारून चिश्ती के नाम, आजाद कॉलोनी चंद्रभान मार्ग का नाम शेखुल हिन्द मौलाना महमूद उल हसन के नाम पर तथा प्रताप नगर चौक का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करने की मांग की। मंसूर ने तीनों महापुरुषों के इतिहास के बारे में भी महापौर को बताया। इस मौके पर पार्षद शहजाद मलिक, सईद सिद्दीकी, डॉ. अहसान, हाजी बहार अंसारी, शाहिद क़ुरैशी, नौशाद राजा, सलीम अंसारी, शकील, नसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed