फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Review Officer and Assistant Review Officer Exam Today

Saharanpur News: समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा आज

Sun, 11 Feb 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Review Officer and Assistant Review Officer Exam Today
-46 केंद्रों पर 21,378 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुबह 9.30 से 11:30 बजे तथा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन जनपद के 46 केंद्रों पर होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। दोनों पालियों के लिए जनपद में 21,378 अभ्यर्थी आवंटित हैं। परीक्षा के सफल आयोजन तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जो पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कम से कम आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और जरूरी सामग्री लेकर पहुंचना होगा। प्रतिबंधित सामग्री लेकर पहुंचने वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। संबधित अधिकारी और केंद्र पर्यवेक्षक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा का आयोजन करेंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगा होगा। भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की व्यवस्था पर काबू पाया जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट आदि की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


------
इन्हें बनाया गया परीक्षा केंद्र


परीक्षा के लिए एसडी इंटर काॅलेज चकराता रोड, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज बेहट अड्डा, डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर, महाराज सिंह काॅलेज चकराता रोड, जेवी जैन इंटर काॅलेज मातागढ़ पुराना कलसिया रोड, स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज बाबा लाल दास रोड, राजकीय इंटर काॅलेज नेहरू मार्केट, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज चकरोता रोड, आर्य कन्या इंटर काॅलेज मटिया महल, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर काॅलेज गिल कालोनी, बीएचएस इंटर कालेज मिशन कम्पाउंड, आरसी पब्लिक इंटर कालेज पेपर मिल रोड, एसएएम इण्टर काॅलेज निकट घंटाघर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज गांधी पार्क, गुरु नानक इंटर काॅलेज अंबाला रोड, इंडस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज कंबोह का पुल, जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर काॅलेज रायवाला, मुन्नालाल कॉलेज चिलकाना रोड, इस्लामिया इंटर काॅलेज ईदगाह रोड, एल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, अभिनव इंटर कालेज बालपुर हलालपुर चिलकाना रोड, लार्ड महावीरा एकेडमी चिलकाना रोड, सेंट मैरी स्कूल चिलकाना रोड, डीडीएम इंटर काॅलेज दमकड़ी चिलकाना रोड, जेवी जैन कालेज ब्लॉक ए एवं बी प्रद्युमन नगर, गौरी शंकर इंदरपाल सिंह इंटर काॅलेज हसनपुर दिल्ली रोड, दयावती मॉडर्न इंटर कॉलेज मदन एन्क्लेव मल्हीपुर रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार मल्हीपुर रोड, महर्षि दयानंद एग्लों वैदिक इंटर काॅलेज गौरव विहार मल्हीपुर रोड, सनशाइन इंटर काॅलेज नवादा रोड, अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर काॅलेज मानकमऊ, वीर सुभाष मेमोरियल इंटर काॅलेज मानकमऊ, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नवीन नगर, कुशवाह आर्मी पब्लिक स्कूल मनानी दिल्ली रोड, जया पब्लिक इंटर काॅलेज जनक नगर सपना टाकिज के सामने, आशा मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल जनता रोड, खालसा पब्लिक स्कूल सड़क दूधली देहरादून रोड, ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल अंबाला रोड, केएलजी पब्लिक स्कूल अंबाला रोड, डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा, सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला पॉलीटेक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेडा, सियाराम इंटर काॅलेज गागलहेडी, पीजी पायस इंटर काॅलेज गागलहेडी, एचबीएच इंटर काॅलेज गागलहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed