फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Review of complaints redressal

नगरायुक्त ने की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा

Tue, 09 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Review of complaints redressal
निगम के कंट्रोल रुम में शिकायतों की समीक्षा करते नगरायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
नगरायुक्त ने की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। जन समस्याओं को लेकर बीते 15 माह में नगर निगम में 13698 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। नगर निगम का दावा है कि इनमें से 13641 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान यह आंकड़ा सामने आया।

शिकायत के लिए बने कंट्रोल रूम के प्रभारी/सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने नगरायुक्त को बताया कि कंट्रोल रूम की स्थापना 15 नवंबर 2019 को की गई थी। तब से आठ फरवरी 2021 तक कुल 13698 शिकायतें दर्ज हुई हैं। मगर अच्छी बात यह है कि इनमें से 13641 शिकायतों का निस्तारण शिकायत आने के 24 घंटे के भीतर किया गया है। शेष जो 57 शिकायतें हैं, वे सभी हाल फिलहाल की हैं, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। कुल 13698 शिकायतों में मुख्यमंत्री पोर्टल से प्राप्त शिकायतें भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त 4638 शिकायतों में से 4621, जलकल विभाग की 1803 शिकायतों में से 1802, सीवर (जलकल विभाग) की 1424 शिकायतों में से 1420 तथा पथ प्रकाश की 5833 शिकायतों में से 5798 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। नगरायुक्त ने लोगों से जनता से अपील की है कि नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 8477008057 तथा 8477008058 पर वीडियो या फोटो के साथ दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed