{"_id":"61213fd98ebc3e79c006aadd","slug":"revenue-recovery-should-be-done-by-identifying-big-defaulters-saharanpur-news-mrt552780119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडे बकाएदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडे बकाएदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर बैठक लेते मण्डलायुक्त लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। जिन विभागों की प्रगति धीमी है वो पूरी सक्रियता के साथ लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करें। बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली की जाए। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सहारनपुर जनपद में आबकारी, खनन, स्टाम्प और वन विभाग, मुजफ्फरनगर में परिवहन और जीएसटी विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने पर नाराजगी व्यक्त की।
शनिवार को मंडलायुक्त ने कमिश्नरी सभागार में मंडलीय राजस्व टॉस्क फोर्स (कर करेत्तर) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी राजस्व प्राप्ति में वार्षिक लक्ष्य के साथ ही मासिक लक्ष्य पर भी ध्यान रखें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि राजस्व की वसूली शतप्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिस भी विभाग में टेक्स की चोरी होती है उसे रोकने और राजस्व वसूली करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनायी जाए।
मंडलायुक्त ने आबकारी विभाग के द्वारा अन्य जनपदों के सापेक्ष कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त की। जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 69.67 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 76.11 प्रतिशत एवं जनपद शामली में 71.77 प्रतिशत वसूली रही है। जनपद सहारनपुर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है। परिवहन विभाग के द्वारा जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 63.13 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 58.21 एवं जनपद शामली में 61.66 प्रतिशत वसूली रही है। जनपद मुजफ्फरनगर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है। वाणिज्यकर विभाग के द्वारा जनपद सहारनपुर में माह तक के लक्ष्य के सापेक्ष 90.07 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 64.53 एवं जनपद शामली में 76.86 प्रतिशत वसूली रही है। जनपद मुजफ्फरनगर की वसूली अन्य जनपदों के सापेक्ष कम है। उन्होंने स्टांप और पंजीयन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि राजस्व प्राप्ति में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सहारनपुर जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 63.15 प्रतिशत वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।