फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Revenue records will be prepared from the survey of the population of the villages

गांवों की आबादी के सर्वे से तैयार होंगे राजस्व अभिलेख

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Revenue records will be prepared from the survey of the population of the villages
तहसील सदर क्षेत्र में शुरू हुआ आबादी स्वामित्व सर्वे
विज्ञापन

- आज ड्रोन से होगा इन गांवों का सर्वे
सहारनपुर। आबादी स्वामित्व योजना के तहत सोमवार को तहसील सदर के पांच गांवों में आबादी का सर्वे शुरू हो गया है। इसमें मकानों की सीमा पर चूना डालकर सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन से आबादी का मानचित्र तैयार किया जाएगा। ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड दिए जाएंगे। जिससे गांवों में होने वाले विवादों में भी कमी आएगी।
दरअसल, गांवों में अधिकतर ग्रामीणों के आवासीय अभिलेख नहीं होते। आबादी की भूमि को लेकर विवाद भी होते हैं। ऐसे विवादों को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने आबादी स्वामित्व योजना शुरू की है। इसके तहत लेखपाल ग्रामीण आबादी का सर्वे कर संपत्तियों के अभिलेख तैयार कर मकानों को नंबर दे रहे हैं। इन मकानों की सीमा पर चूना डालकर सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन तकनीक से आबादी का मानचित्र तैयार किया जाएगा। मानचित्र के स्थलीय सत्यापन के बाद कमियों को दूर किया जाएगा। संशोधित मानचित्र एवं आबादी के अभिलेखों पर ग्रामीणों की आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। आपत्तियों की सुनवाई संबंधित एसडीएम करेंगे। इसके बाद अंतिम मानचित्र एवं अधिकार अभिलेख तैयार होंगे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्राम घुन्ना, मालाहेड़ी, माटकी झरौली और बोंदकी में राजस्व विभाग और पंचायतराज विभाग की टीम ने आबादी का सर्वे शुरू किया। मंगलवार को सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ड्रोन के माध्यम से इन ग्रामों का सर्वे करेगी। नवंबर माह में 70 गांवों का सर्वे करके मानचित्र तैयार किए जाएंगे। इन अभिलेखों के आधार पर ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे। संपत्ति कार्ड के आधार पर ग्रामीणों को बैंक ऋण आदि की सुविधाएं भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed